Samsung Galaxy Watch 4 स्मार्टवॅाच जल्द ही अगस्त 2021 में Galaxy Unpacked के एवेंट में लॅान्च हो सकती है। इंटरनेट पर लीक बहुत सारी खबरों से Samsung Galaxy Watch 4 के फीचरस् के बारे में पता चला है, स्मार्टवॅाच के लुक्स, मॅाडल्स, कलर्स और स्पेसिफिकेशनस् के बारे में भी पता चला है। साथ ही Samsung Galaxy Watch 4 Google के सहयोग से बने Samsung के युनिफाइड प्लेटफॅार्म में रन होगा।
Samsung Galaxy Watch 4 के स्पेसिफिकेशनस्
Samsung Galaxy Watch 4 एक नई इंप्रूवड चिप Exynos
W920 के प्रोसेसर के साथ आ सकता है, इस प्रोसेसर
के आने से यह अपने पिछले मॅाडल्स से बहुत अच्छी तरह से काम करेगा। इसके परफॉर्मेंस
की बात करे तो Samsung Galaxy Watch 3 के मुकाबले इसका CPU
1.25 गुना और ग्राफिकल परफॉर्मेंस 9 गुना ज्यादा बेहतर होगा। हांलाकि
इसमें Exynos W920 का प्रोसेसर आएगा कि नहीं अभी तक यह साफ नहीं
हो पाया है। एंड्रॉयड स्मार्टवॅाच का सबसे पसंदीदा प्रोसेसर 4100 Snapdragon है।
साथ ही Samsung Galaxy Watch 4 में Samsung Galaxy Watch 3 के मुकाबले इसमें 50 प्रतिशत ज्यादा 1.5 GB RAM आएगी। Samsung Galaxy Watch 3 के मुकाबले Samsung Galaxy Watch 4 में 2 गुना ज्यादा 16 GB ऑन बॉर्ड मेमॉरी भी मिलेंगी। 16 GB ऑन बॉर्ड मेमॉरी आने के साथ यह एंड्रॉयड स्मार्टवॅाच में सबसे ज्यादा ऑन बॉर्ड मेमॉरी वाली स्मार्टवॅाच बन जाएगी। ज्यादा ऑन बॉर्ड मेमॉरी से Samsung Galaxy Watch 4 में ज्यादा एप्स, गाने और फाइलस् स्टोरड कर सकते हैं। इसके ऑपरेटिंग सिस्टम में Samsung और Google ने मिलकर काम किया है इसलिए हो सकता है कि Samsung Galaxy Watch 4 में और भी नए एप्स आ सकते है।
Amazon के पेज ने पिछले हफ्ते ही दिखा दिया था कि Samsung स्मार्टवॅाच के चार नए मॅाडल्स 40 mm और 44 mm की Samsung Galaxy Watch 3 और 42 mm और 46 mm की Samsung Galaxy Watch Classis आएगी। Amazon के सर्च पेज के अनुसार सबसे सस्ती स्मार्टवॅाच लगभग $250 की और सबसे महंगी क्लासिक स्मार्टवॅाच लगभग $360 की है।