Realme Buds Q2 Neo TWS Earbuds 23 जुलाई को भारत में लांच होगा, 20 घंटे की मिलेगी प्‍लेबैक बैटरी

23 जुलाई को Realme Buds Q2 Neo भारत में लांच होगा। पाकिस्‍तान में बेचे गए Realme Buds Q2 में कुछ बदलाव आ सकते हैं। भारत में बेचा गया Realme Buds Q2 अप्रैल में पाकिस्‍तान में बेचे गए Realme Buds Air 2 का रिबैज्‍ड वर्जन है। Realme ने एयरबड के Specifications और लांच होने की तारीख के बारे में भी बताया। Realme Buds Q2 Neo, Realme Buds Wireless और Realme Watch 2 के साथ एक वर्जुल एवेंट में 23 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे लांच होगा।


Realme ने Realme TechLife के हैंडल से ट्वीट कर एयरबड के लांच होने की तारीख के बारे में बताया। उन्‍होंने बताया कि Realme Buds Q2 Neo 23 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे लांच होगा। ट्वीट में एक लिंक अटैच कर Realme ने इसके कुछ Specifications के बारे में भी बताया। यह दोनों एयरबडस् काले और नीले रंग के kaleidoscopic पैटर्न के साथ आएंगे। सबसे पहले Realme Buds Q2 Neo और Realme Watch 2 के टीजर को Amazon की वेबसाइट में देखा गया था।


Realme की वेबसाइट के मुताबिक Realme Buds Q2 Neo में 20 घंटे की प्‍लेबैक बैटरी भी मिलेगी, एक बार चार्ज करने से यह एयरबड 5 घंटे तक चलेगा। Realme ने यह भी दाबा किया कि 10 मिनिट के चार्ज से यह एयरबड 2 घंटे तक चलेगा। एयरबड में 10 mm का एक डायनामिक इन-एयर डिजाईन भी मिलेगा। Realme के इस एयरबड में एक गेम मॅाड 88 की low latency के साथ भी आएगा और गेमिंग के दौरान भी यूजर ऑडियो और वीडियो दोनों चला सकते हैं।


Realme की वेबसाइट से यह भी पता चला है कि एयरबड में म्‍यूजिक प्‍लेबैक, आंसरिंग और एंडिंग कॉल और गेम मॅाड में एग्जिट और एंट्री के लिए टच कांट्रोल भी मिलेगा। Realme Buds Q2 Neo में Environmental Noise Cancellation (ENC) फीचर भी आएगा, जो बातचीत के दौरान आस-पास की आवाज को ब्‍लॅाक कर देगा और साथ ही इसमे स्‍मार्टफोन को जल्‍दी से connect करने के लिए bluetooth v5 भी मिलेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post