आ गई नीट परीक्षा की डेट, सितंबर में इस दिन होगी परीक्षा, आवेदन प्रक्रिया कल से

राष्‍ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) 12 सितंबर 2021 को होगी। कोविड 19 के प्रोटोकॉल के पालन के साथ इसका आयोजन पूरे देश में किया जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर जानकारी दी ‘’ राष्‍ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) का कोविड 19 के प्रोटोकॉल के पालन के साथ 12 सितंबर 2021 को पूरे देश में आयोजन किया जाएगा।‘’ कल 5 बजे से एनटीए की वेबसाइट में जाकर एप्‍लीकेशन फॉर्म भरे जा सकते है।

केंद्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए यह परीक्षा 43 और शहरों में कराई जाएगी, पिछले बार शहरों की संख्‍या 155 थी जो अब बढ़कर 198 हो गई है। 2020 के मुकाबले परीक्षा केंद्रों की संख्‍या 3862 तक बढ़ा दी गई है।

कोविड 19 के प्रोटोकॉल की बात करे तो सभी छात्रों को परीक्षा केंद्रों में फेस मास्‍क मिलेगा। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा कि परीक्षा केंद्रों में कोविड 19 के प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए सभी छात्रों को परीक्षा केंद्रों में फेस मास्‍क उपलब्‍ध कराए जाएंगे, समय पर ही छात्रों का प्रवेश और निकास होगा, संपर्क से रहित पंजिकरण होगा, अच्‍छी तरह से सैनिटाईजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही छात्रों को बैठाया जाएगा।

इससे पहले यह प्रवेश परीक्षा 1 अगस्‍त 2021 को होनी वाली थी, हलांकि कोविड 19 की परिस्थितियों के चलते प्रवेश परीक्षा को स्‍थागित कर दिया था। नीट की परीक्षा के लिए कल 5 बजे से एप्‍लीकेशन फॉर्म भरे जा सकते है। जीईई के तरह ऐसे कयास लगाये जा रहे है कि परीक्षा में हर सेक्‍सेन में प्रशनों की संख्‍या बढ़ेगी। हर साल मेडिकल प्रवेश परीक्षा में 14 लाख से ज्‍यादा छात्र बैठते है।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post