महाराष्‍ट्र राजनीति: कांग्रेस के लॉकल बॉडी के चुनाव अकेले लड़ने से, महाविकास अघाड़ी गठबंधन की अंद‍रूनी कलह सामने आई

मंगलवार को वायनाड के सासंद राहुल गांधी से मुलाकात के बाद, नाना पटोले ने कहा कि महाराष्‍ट्र में होने वाले लॉकल बॉडी के चुनाव कांग्रेस अकेले ही लड़ेगी। महाविकास अघाड़ी गठबंधन में कांग्रेस की बढ़ती नाराजगी के बीच यह महत्‍वपुर्ण है। दिल्‍ली में राहुल गांधी के आवास पर हुई इस बैठ‍क में, कांग्रेस के महाराष्‍ट्र के राज्‍य प्रभारी एचके पाटिल और संगठन के महासचिव केसी वेणुगोपाल भी शामिल थे। पटोले के मुताबिक, अकेले चुनाव लड़ने से उद्धव ठाकरे की नेतृत्‍व वाली सरकार को कोई नुकसान नहीं होगा।


मीडिया से बात करते हुए महाराष्‍ट्र कांग्रेस अध्‍यक्ष नाना पटोले ने कहा कि महाराष्‍ट्र में अन्‍य पार्टियों के हाल को देखें तो सिर्फ कांग्रेस के लिए काफी जगह है। बैठक में पॉर्टी को मजबूत करनी की योजना को लेकर विस्‍तृत चर्चा हुई। विधानसभा के चुनाव तीन साल दूर है। लॉकल बॉडी के चुनाव कांग्रेस अकेले ही लड़ेगी।''


महाविकास अघाड़ी गठबंधन में कांग्रेस की नाराजगी

2019 के विधानसभा चुनाव में बहुमत मिलनें के बाबजूद, शिवसेना की तरफ से 2.5 साल के लिए मुख्‍यमंत्री के पद की मांग के कारण, एनडीए की सरकार नहीं बन पाई थी। राज्‍य में राष्‍ट्रपति शासन लागू होने के बाद, बीजेपी ने सभी को चौकाते हुए एनसीपी के अजीत पवार के साथ हाथ मिलाया था। अजीत पवार ने उस समय अपने पास दूसरे विधायकों की समर्थन की बात कही थी। हांलाकि की फ्लोर टेस्‍ट से पहले बहुमत न होने के कारण फडणवीस के नेतृत्‍व वाली सरकार को इस्‍तीफा देना पड़ा था।

कांग्रेस पॉर्टी भी शरद पवार के द्वारा राहुल गांधी पर बयानबाजी करने से एनसीपी से भिड़ गई है। महाराष्‍ट्र कांग्रेस का अध्‍यक्ष बनने के बाद से, पिछलें कई महीनों से लगातार नाना पटोले यह कह रहें हैं कि उनकी पॉर्टी अपने दम पर अगले विधानसभा चुनाव में बहुमत पाएगी। नाना पटोले ने यह भी कहा कि ‘’राज्‍य में कांग्रेस के बढ़ते प्रभाव से बहुत सारे लोग परेशान है, महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे और उप-मुख्‍यमंत्री अजीत पवार भी उनके कदमों पर नजर रख रहे हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post