सोमवार को उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें उत्तरप्रदेश की सरकार और पुलिस दोनों पर भरोसा नहीं है। सोमवार को उत्तरप्रदेश की पुलिस और एटीएस ने अल-कायदा से जुड़े 2 आतंकवादियों को पकड़ा, यह दोनों स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ में बॉम ब्लास्ट करने की तैयारी में थे और इसी कार्यवाही पर उनका यह बयान आया।
उत्तरप्रदेश की सरकार और पुलिस
के खिलाफ समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बयान का बचाव करते हुए समाजवादी
पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा कि उत्तरप्रदेश में इस समय जंगलराज चल
रहा है और उत्तरप्रदेश की पुलिस लोगों के लिए काम न करके भाजपा के लिए काम कर रही
है। पंचायत चुनाव के दौरान भी उत्तरप्रदेश की पुलिस का काम बहुत खराब रहा है। पुलिस
ने न सिर्फ महिलाओं के साथ बदतमीजी की साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेताओं
और सदस्यों के खिलाफ झूठी एफआईआर भी दर्ज कराई है। उत्तरप्रदेश की पुलिस का बस एक
ही काम है कि राज्य में होने वाले हर चुनाव में सिर्फ और सिर्फ बीजेपी को ही जीत मिले।
उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री
अखिलेश यादव के बयान पर हमला करते हुए राज्य के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने कहा कि
उन्होंने जो बयान दिया है उस पर उन्हें बहुत ज्यादा पछताना पड़ेगा। उन्होंने यह
भी कहा कि नेताओं को राजनीति नेताओं तक ही सीमित रखनी चाहिए और पुलिस की कार्यवाही
में राजनीति नहीं करनी चाहिए।
उत्तरप्रदेश की पुलिस और एटीएस
की आतंकवादियों पर कार्यवाही के सवाल पर विक्रम सिंह ने कहा कि समय रहते अगर वो कार्यवाही
न करते तो चीजे बहुत अलग होती और मै तो इस चीज को सोचकर परेशान हू कि अगर वक्त रहते
सख्त कदम नहीं उठाये गए तो इसके परिणाम बहुत ज्यादा बुरे हो सकते है।
रविवार को एटीएस उत्तरप्रदेश
ने लखनऊ के काकोरी से अल-कायदा से जुड़े 2 आतंकवादियों को पकड़ कर एक बहुत बड़ा आतंकवादी
हमला होने से रोक दिया। ये आतंकवादी शहर के मुख्य क्षेत्रों में और बीजेपी से जुड़े
कई नेताओं को नुकसान पहुंचाना चाहते थे।