गुरूवार को मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में एक भयानक हादसे में करीब 30 लोग कुएं में गिर गए। स्थानिय पुलिस के मुताबिक गांव का एक बच्चा कुएं में गिर गया था और उसी बच्चे को बचाने के चक्कर में यह घटना हो गई। अधिकारियों के मुताबिक बच्चे को बचाने के लिए एक साथ बहुत सारे लोगों के आ जाने के कारण उनके वजन से कुआं धंस गया। यह हादसा मध्यप्रदेश के विदिशा जिले से 50 किलोमीटर दूर गंज बसोदा गांव में हुआ।
उनकों बचाने का ऑपरेशन अभी भी जारी है और अब तक करीब
20 लोगों को बचाया जा चुका है, जबकि बताया जा रहा है कि करीब 10
लोग अब भी कुएं में फंसे हुए है। अधिकारियों के मुताबिक जिन लोगों को बचाया जा चुका
है, उन्हें छोटी-मोटी चोट आई है और 5 लोगों को अस्पताल में
भर्ती कराया जा चुका है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने
कहा कि इस दर्दनाक हादसे में जिस भी व्यक्ति की मौत हुई है उन्हें मध्यप्रदेश सरकार
की तरफ से 5 लाख रूपए का मुआवजा मिलेगा और चोटिल व्यक्ति का इलाज मुफ्त में कराया जाएगा, साथ ही उन्हें भी 50,000 रूपए का मुआवजा
मिलेगा।
विदिशा में हुए इस दर्दनाक हादसे पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उनकों बचाने का ऑपरेशन अभी भी जारी है और मैं लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूँ। उन्होंने बताया कि नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट फॉर्स और स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट फॉर्स उनकों बचाने का काम कर रहे है, इंस्पेक्टर जनरल और वरिष्ठ अधिकारी भी हादसे की जगह पर पहुंच चुके है।