जानिए 26 जुलाई से शुरू होने वाली एमाजॉन प्राइम डे सेल में कौन-कौन से स्‍मॉर्टफोनस् सस्‍ते दाम में मिलेंगे

एमाजॉन प्राइम डे 26 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। ऑनलाइन ग्राहकों को प्राइम डे सेल का सबसे ज्‍यादा इंतजार रहता है, इस सेल में एमाजॉन कंपनी ग्राहकों को किफायती दामों पर इलेक्‍ट्रोनिक आइटम्‍स और गैजेट उपलब्‍ध कराती है। यह दो दिन की सेल सिर्फ और सिर्फ एमाजॉन प्राइम के ग्राहकों के लिए हैं मतलब अगर आप एमाजॉन प्राइम के अगर सदस्‍य नहीं है तो आप इस सेल में खरीद नहीं कर सकते है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप सेल शुरू होने से पहले इसका सब्‍सक्रिप्‍शन नहीं ले सकते है, सेल शुरू होने से एक दिन पहले इसका सब्‍सक्रिप्‍शन लेके ग्राहक इस सेल में खरीद कर सकते है।


एमाजॉन प्राइम डे सेल में एमाजॉन ईको डिवाईस, इलेक्‍ट्रोनिक, टीवी, एमाजॉन डिवाईस, फैशन एंड ब्‍यूटी, होम एंड किचन, फर्नीचर और बहुत से आइटम्‍स सस्‍ते दामों और छूट के साथ मिलते है। आइटम्‍स के साथ-साथ एमाजॉन ग्राहकों को बैंक अकाउंट से भी खरीद करने पर डिसकाउंट देता है। एमाजॉन अपने ग्राहक को HDFC बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीद करने और EMI भरने पर 10 प्रतिशत का डिसकाउंट देता है। प्राइम डे सेल में ग्राहक अपने पुराने फोन को बदल के नया फोन भी ले सकते है।


एमाजॉन की सेल में Xiaomi के स्‍मॉर्टफोनस् रेडमी नोट 10s, रेडमी 9A, रेडमी 9, रेडमी नोट  10 Pro Max, रेडमी नोट 10, Mi 11X 5G, Mi 10i 5G और बहुत से फोन सस्‍ते दाम में मिलेंगे। सेल में Xiaomi के अलावा iPhone के फोन भी सस्‍ते दाम में मिलेगें। सेल में  iPhone 11 की बैंक के ऑफर के साथ 50,000 तक मिलने की संभावना है। सेल में नए iPhone जैसे की iPhone12 और iPhone 12 Pro Max भी मिल सकते है। वही Samsung सीरीज के Galaxy M31s, Galaxy M5, Galaxy M31 और Galaxy M12 में भारी डिसकाउंट भी मिल सकता है । OnePlus को पसंद करने वाले ग्राहक को सेल में OnePlus9, OnePlus 9 Pro और OnePlus के बहुत से मॉडलस् सस्‍ते दाम में मिलेंगे।


इन सब के अलावा सेल में बहुत सारे नए स्‍मॉर्टफोनस् और डिवाईस भी मिलेंगे जैसे OnePlus Nord 2, Samsung Galaxy M21 और Redmi Note 10T 5G जो कुछ दिनों में लॉन्‍च होने वाले वो भी प्राइम डे सेल में मिल सकते है।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post