वन प्‍लस नॉर्ड 2 5 जी भारत में 31,999 की शुरूआती कीमत के साथ लॉन्‍च हो सकता है, 2 कलर्स ऑफशन भी मिलेगें

वन प्‍लस नॉर्ड 2 5 जी भारत का वो स्‍मार्टफोन है जिसका इंतिजार लोग बेसब्री से कर रहे है, इसी के चलते इसको लेकर इंटरनेट में अटकलें तेज हो गई। इंटरनेट में जो खबरें लीक हुई उससे इसकी कीमत के बारे में पता चला है। 91मोबाइल्‍स वेबसाइट के मुताबिक वन प्‍लस नॉर्ड 2 5 जी भारत में 31,999 की शुरूआती कीमत के साथ लॉन्‍च होगा। यह कीमत 8जीबी रैम और 128 जीबी स्‍टोरेज के वैरियेंट के लिए होगी वही 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्‍टोरेज के वैरियेंट की कीमत 34,999 होगी।


अगर यह अनुमान सही होते है तो वन प्‍लस नॉर्ड 2 5 जी के कीमत को लेकर जो इतनी लंबी बहस हो रही थी उसमें उन्‍हीं लोग की जीत हुई जो यह कह रहे थे कि इसकी कीमत 30,000 से ऊपर होगी।

रिपोर्ट के मुताबिक वन प्‍लस नॉर्ड 2 5 जी में कलर्स के ऑफशन भी मिलेगें, वन प्‍लस नॉर्ड 2 5 जी दो कलर्स ग्रे सिएरा और ब्‍लू हेज में रेगुलर सेल में मिलेगा और साथ ही एक स्‍पेशल ग्रीन वूड एडीसन लेदर बेक के साथ भी आ सकता है।


वन प्‍लस नॉर्ड 2 5 जी को लेकर जो बातें सामनें आई वो सब इसे लेकर जो इंटरनेट में अटकलें हैं वो उसी के आधार पर कहीं गई इसे लेकर अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हु‍ई है।

वन प्‍लस नॉर्ड 2 का पिछला एडीसन वन प्‍लस नॉर्ड पिछले साल 6जीबी रैम और 64 जीबी स्‍टोरेज वाला वैरियेंट 24,999 की कीमत के साथ लॉन्‍च हुआ था। 8जीबी रैम और 128 जीबी स्‍टोरेज वाले वैरियेंट की कीमत 27,999 थी, वही 12जीबी रैम और 256 जीबी स्‍टोरेज वाले इसके टॉप वैरियेंट की कीमत 29,999 थी।


जैसे ही वन प्‍लस नॉर्ड 2 के लॉन्‍च होने की डेट आ रही है अब वन प्‍लस कंपनी ने भी धीरे-धीरे इसके स्‍पेसिफिकेशन के बारे में बताना शुरू कर दिया है। अभी हाल ही में कंपनी ने बताया कि वन प्‍लस नॉर्ड 2 एंड्राइड 11 पर बेस्‍ड ऑक्‍सीजन ओएस से चलेगा। कंपनी ने यह भी वादा किया कि यह डिवाइस 2 मेजर एंड्राइड अप्‍डेट्स और 3 साल की सिक्‍योरिटी अप्‍डेट्स को भी सपोर्ट करेगा।

कंपनी ने यह भी बताया कि वन प्‍लस नॉर्ड 2 मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1200 एल एसओसी से संचालित होगा। पिछले हफते बताया गया था कि यह 6.43 इंज के फलूइड एमोलेड डिस्‍प्‍ले के साथ आएगा। इसके साथ ही फोन में सिंगल लेंस के साथ पंच होल शूटर का भी विकल्‍प मिलेगा और साथ ही यह फोन 50 मेगापिक्‍सल के ट्रिपल लेंस कैमरा के साथ आ सकता है। पिछले साल जो वन प्‍लस नॉर्ड लांच हुआ था उसमें 4115 mAh बैटरी थी जबकी उसके मुकाबले नए वर्जन में 4500 mAh बैटरी होगी।

1 Comments

Previous Post Next Post