इंडिया और इग्लैंड की होने वाली सीरीज से पहले टीम इंडिया की टीम के दो खिलाड़ी कोविड 19 से संक्रमित हो गए है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इन दोनों खिलाडि़यों की हालत अभी ठीक है और इनमें से एक खिलाड़ी की रिपोर्ट नेगेटिव भी आई है और दूसरे खिलाड़ी का 18 जुलाई को आइसोलेशन पीरियड के 10 दिन पूरे होने पर टेस्ट होगा। टीम इंडिया डरहम जाके काउंटी चैंपियनशिप XI के साथ 3 दिन का अभ्यास मैच खेलेंगी ।
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए टीम के एक सूत्र
ने बताया कि ''दोनों खिलाडि़यों का जब कोविड 19 का टेस्ट
हुआ तो कोविड 19 के कोई भी लक्षण नहीं थे, हांलाकि दोनों को सर्दी
और जुखाम के हल्के लक्षण थे। वैसे चिंता की कोई भी बात नहीं है क्योंकि दो में एक
खिलाड़ी की पॉजिटिव रिपोर्ट से नेगेटिव हो गई और दूसरा खिलाड़ी अभी आइसोलेशन में है
और उसका टेस्ट रविवार को होगा। दूसरे खिलाड़ी में अभी कोविड 19 के कोई भी लक्षण नहीं
है, हम विश्वास से कह सकते है कि जल्द ही उनकी रिपोर्ट भी नेगेटिव
आएगी और वो जल्द ही टीम के कैंप में शामिल होंगे।''
दूसरे खिलाडि़यों के स्वास्थ्य के सवाल पर उन्होंने
कहा कि ''अभी सभी खिलाड़ी स्वस्थ है लेकिन खिलाडि़यों की सुरक्षा के चलते
प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी खिलाडि़यों का रोजाना कोविड 19 का टेस्ट हो रहा है।
खिलाडि़यों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।''
टीम इंडिया काउंटी चैंपियनशिप XI के साथ 20 जुलाई से 22 जुलाई के बीच अभ्यास मैच खेलेंगी। 3 दिन का अभ्यास मैच टीम इंडिया एमिरेट्स रिवरसाइड में खेलेंगी। बीसीसीआई के द्वारा अनुरोध करने पर इग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इस अभ्यास मैच का आयोजन कराया है। इससे पहले बीसीसीआई ने ईसीबी से इंट्रा स्क्वाड गेम्स के बजाय अभ्यास मैच का आयोजन कराने का अनुरोध किया था जिससे टीम इंडिया टेस्ट सीरीज से पहले इग्लैंड की परिस्थितियों में अपना अभ्यास कर सके और इग्लैंड की परिस्थितियों में ढल सकें।